पटना, फरवरी 5 -- होली पर बिहार आनेवाले लाखों प्रवासियों की राह थोड़ी आसान होनेवाली है। दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत बड़े शहरों से बिहार आनेवाली नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने के बाद रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि होली के दौरान अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से 01 से 22 मार्च के बीच स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इस दौरान विशेष ट्रेनें की ओर से 1410 फेरे लगाए जाएंगे। इसे बढ़ाकर 15 सौ तक भी किया जा सकता है। पूर्व मध्य रेल के स्टेशनों से भी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। ये होली स्पेशल ट्रेन की तौर पर 285 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा बिहार के अन्य स्टेशनों से भी विशेष ट्रेनों की ओर से लगभग 500 फेरे लगाए जाएंगे। पिछले वर्ष विशेष ट्रेनों ने होली के दौरान 1144 ...