पूर्णिया, फरवरी 5 -- बायसी, एक संवाददाता।होली पर्व को लेकर पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से नदी मार्ग के जरिए शराब तस्करी की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। इस कड़ी में एसपी स्वीटी शेरावत ने बायसी अनुमंडल क्षेत्र स्थित दालकोला चेक पोस्ट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि जिले से होकर बहने वाली महानंदा, कनकई और परमान नदियों के रास्ते किसी भी सूरत में शराब की खेप बिहार में प्रवेश नहीं करने दी जाएगी। इन नदियों की निगरानी की जिम्मेदारी सीमांकन के अनुसार संबंधित थाना क्षेत्रों को सौंपी जाएगी। होली के दौरान विशेष चौकसी बरतने और हर स्तर पर सघन जांच करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मद्य निषेध विभाग, स्पेशल टीम, परिवहन विभाग, अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से अलग-अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.