हिन्दुस्तान संवाद, मार्च 16 -- Attack on Police: उत्‍तर प्रदेश के कौशाम्‍बी अजुहा नगर पंचायत के चेयरमैन के बेटों ने शुक्रवार की शाम होली के त्योहार पर नशे में धुत होकर साथियों संग दरोगा की पिटाई कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दरोगा की वर्दी भी फाड़ डाली। दुस्साहसपूर्ण मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। अजुहा पुलिस चौकी में तैनात उप निरीक्षक आनंद स्वरूप प्रजापति का कहना है कि शुक्रवार की शाम वह हमराही सिपाही उदय के साथ गश्त पर थे। तभी सूचना मिली कि वार्ड नंबर दो में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दंपती घायल हो गए हैं। दरोगा का आरोप है कि हादसे की जानकारी मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से घायल दंपती को अस्पताल भेजवाने लगे। तभी नग...