एटा, मार्च 9 -- होली के त्योहार पर जिले की सभी बैंक शाखाएं लगातार दो दिन बंद रहने के बाद एक दिन खुलेंगे। इसके अगले दिन फिर बंद रहेंगे। इन दिनों में ग्राहकों को कैश की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए संबंधित बैंकें एटीएम में भरपूर कैश उपलब्ध रखेगी। शनिवार को एलडीएम प्रीतम सिंह ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर जिले की सभी राष्ट्रीयकृत एवं प्राइवेट बैंक शाखाएं 13 और 14 मार्च को बंद रहेगी। इसके अगले दिन 15 मार्च दिन शनिवार को खुलेगी, फिर 16 मार्च को रविवार होने के कारण बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि त्योहार पर नकदी के लिए ग्राहकों को परेशानी न हो इसके लिए जिले के सभी 67 एटीएम को नकदी से फुल कराया जाएगा। आरबीआई की गाइड लाइन के अनुसार किसी भी बैंक का एटीएम 12 घंटे से अधिक खाली रहने पर बैंक शाखा पर पैनल्टी का प्रावधान है, जिसके चलते सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.