भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में रंगों की फुहार और अबीर-गुलाल की धूम के साथ होली हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुवार की रात होलिका दहन के बाद शुक्रवार सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग रंग और गुलाल लेकर होली के रंग में रंगे नजर आए। कई चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में युवाओं की टोलियों ने जमकर होली खेली और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाए। शहर की गलियों में ढोल-नगाड़ों की थाप और रंगों की बौछार के साथ लोग झूमते-गाते नजर आए। कुछ स्थानों पर महिलाओं और युवाओं ने जोगीरा और फगुआ के पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरके। शहर में जगह-जगह होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। होली को लेकर कई मोहल्लों में मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें युवाओं की टोली ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। होली के जश्न को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शहर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.