फिरोजाबाद, मार्च 17 -- होली मना रहे एक परिवार पर दबंगों ने हमला कर दिया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। इस बीच परिवार के ऊपर लाठी-डंडों से हमला करते हुए पथराव भी कर दिया। परिवार की एक महिला को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। महिला के कपड़े फाड़ डाले। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना नारखी के मीठना पोस्ट पचवान का है। होली के दिन शाम को एक परिवार घर पर बैठा हुआ था तभी गांव के सोनू पुत्र बच्चू लाल, केपी पुत्र बच्चू लाल, बंटू चौधरी पुत्र महेंद्र सिंह, दीपू पुत्र सुग्रीव, सोनू की पत्नी कुंती, बच्चू लाल की पत्नी सुनहरी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से गांव के एक परिवार पर हमला बोल दिया। परिवार में जो भी मिला उसको घेरकर मारपीट की और फिर पथराव कर परिवार के सदस्यों को दौड़ा दिया। दोनों पक्षों में मारपीट होने पर चीख पुकार मच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.