गाजियाबाद, मार्च 19 -- गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र के लोहियानगर में गोशाला हड़पने के लिए होली पर दंगा कराने की साजिश रची गई थी। षड्यंत्र का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि होली से पहले 12 मार्च को गोरक्षक दल के संरक्षक पवन तोमर ने सिहानी गेट पुलिस को लोहियानगर स्थित शिव चंडी गोशाला में प्रतिबंधित पशुवध की सूचना दी थी। पवन तोमर को अज्ञात नंबर से इसके बारे में बताया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मौके पर पशु वध नहीं किया गया है, बल्कि सुनियोजित तरीके से मांस को फैलाया गया। इस मामले में पुलिस ने योगेश चौधरी और शिवम को गिरफ्तार किया। योगेश जहांगीराबाद बुलंदशहर और शिवम थाना शिकारपुर जिला बुलंदशहर के गांव अजनारा का रहने वाला है। दोनों आरोपी वर्तमान में राजनगर एक्सटेंशन की यूनिनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.