एटा, मार्च 18 -- होली त्योहार पर सीएचसी जलेसर इमरजेंसी में तीन दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहे चिकित्सक का सीएमओ ने वेतन रोका है। वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देशित किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर अग्रिम कार्रवाई करने के कहा है। 100 दिवसीय टीबी अभियान में कम बलगम जांच करने वाले सीएचसी बागवाला के तीन एलटी का भी सीएमओ ने वेतन रोकने की कार्रवाईकी है। सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि होली त्योहार पर सीएचसी जलेसर इमरजेंसी में डा.अनुभव गुप्ता की ड्यूटी लगाई गई थी। तीन दिन लगायी ड्यूटी से डा. अनुभव गुप्ता अनुपस्थित रहे हैं। ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर उनका तीन दिन का वेतन रोका गया है। वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर चिकित्सक के विरुद्ध अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.