देवरिया, मार्च 15 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। रुद्रपुर उपनगर में होली के दिन डीजे बजाने को लेकर पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस के लाठी भांजने से कुछ लोग घायल हो गए। आक्रोशित युवकों ने पहले सड़क जाम कर धरना दिया। बाद में कोतवाली गेट के सामाने पहुंच कर प्रदर्शन किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय के मौके पर पहुंचने और उनके आश्वासन पर ढ़ाई घण्टे बाद आन्दोलन समाप्त हुआ। शुक्रवार की दोपहर में होली का रंग पूरे शबाब पर था। कुछ युवक आपस में कपड़ा फाड़ने के साथ ही डीजे पर डांस कर रहे थे। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस भी लगातार भ्रमण कर रही थे। इसी बीच कोतवाली रोड पर श्रवण वर्मा के घर के पास डीजे बजाने को लेकर पुलिस और युवकों से झड़प शुरू हो गई। पुलिस के लाठी भांजने से डीजे संचालक मनोज निगम सहित कई लोग चोटिल हो गए। करीब डेढ़ बजे पुरानी बाजार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.