शाहजहांपुर, मार्च 9 -- बाहर नौकरी पेशा करने वाले लोगों को होली के त्योहार पर घर आना मुश्किल हो सकता है। 14 मार्च को होली के पर्व पर सभी ट्रेनों में सीटे ढूंढे से भी नहीं मिल रही है। आने वाले दिनों में यात्रियों को और ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कई ट्रेनों में एसी तृतीय के साथ साथ स्लीपर कोच में भी सीट नहीं मिल रही है, इसको लेकर यात्री परेशान हैं। रंगों के त्योहार होली पर्व पर अधिकांश लोग अपने घरों को जाते हैं और इसकी तैयारी काफी पहले से ही शुरू कर देते हैं। त्योहार पर घर जाने के लिए लोग करीब एक माह पहले से ही ट्रेनों में सीटें बुक कराने लगते हैं। जिसके चलते ही अभी से ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। वहीं त्योहार पर भीड़ के बीच जनरल कोच में भी सफर आसान नहीं होगा। ऐसे में उन लोगों के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है, जिन्हें होली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.