प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली के धारूपुर गांव में होली के दिन कुछ लोगों ने सूर्य प्रकाश और उसके भतीजे सुशांत को मारपीट कर घायल कर दिया था। मामले में ग्राम प्रधान सहित 14 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। उक्त गांव निवासी सूर्य प्रकाश पटेल के अनुसार उसका भतीजा सुशांत 14 मार्च को बबुरहा रोड पर अपने मित्र के साथ होली खेलने जा रहा था। रास्ते में सुनील यादव, प्रिंस सरोज, कपूरे यादव, मनोज कुमार और अनुज यादव उसे रोककर मारने पीटने लगे। जानकारी मिलने पर वह पहुंचा तब तक धारूपुर के ग्राम प्रधान सुनील यादव, वरुण यादव, विजय यादव, विनोद यादव और तीन-चार अन्य लोग पहुंच गए थे। ग्राम प्रधान ने उस पर गोली चलाई, हालांकि वह बच गया। ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने सूर्य प्रकाश, सुशांत को मारपीट कर घायल कर ...