जमशेदपुर। हिन्दुस्तान, मार्च 11 -- होली को लेकर जमशेदपुर से बिहार जाने के लिए बसों की संख्या बढ़ेगी। छपरा व सीवान समेत पूर्णिया और मोतिहारी मार्ग में एक-एक बस की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। इन दोनों मार्ग पर बसों की संख्या कम है। अभी होली को लेकर बिहार के हर जिले के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर लोगों ने 12 व 13 मार्च के लिए सीट बुक कराई हैं। बुकिंग के अनुसार, संचालक दूसरे मार्ग की बसों को दोनों मार्ग पर चलाएंगे। अभी जमशेदपुर से रोज 60 से ज्यादा बसें बिहार के विभिन्न क्षेत्र में जा रहीं हैं, लेकिन बस नहीं बढ़ने से होली की भीड़ में दिक्कत होगी। इधर, जमशेदपुर बस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम उदय प्रसाद सिंह ने बताया कि यात्रियों को सीट देने के लिए बस बढ़ाने पर विचार-विमर्श हो रहा है। उन्होंने भीड़ के कारण किराया बढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.