कोडरमा, मार्च 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । बिरसा मुंडा सांस्कृतिक भवन कोडरमा में पवित्र पर्व होली और रमजान को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर और एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने पर्व में विधि- व्यवस्था को लेकर कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिया। बैठक में शांति समिति की सदस्यों ने पेयजल की व्यवस्था प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल की क्षेत्रों में तैनाती अवैध शराब की बिक्री पर रोक जैसे कई मामलों को रखा। बैठक में एसडीपीओ ने कहा कि पर्व को लेकर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि जबरन रंग लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने अवैध शराब पर नकेल कसने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जबकि हुड़दंगियों पर भी प्रशासन की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.