नई दिल्ली, मार्च 11 -- होली के त्योहार का इंतजार लोगों को सालभर रहता है। साल के सबसे पहले और बड़े त्योहार में से एक होली खुशियों का त्योहार है। इस दिन हर कोई मौज मस्ती के मूड में होता है। होली खेलने के बाद सबसे मुश्किल काम रंगों को चेहरे और शरीर से साफ करने का होता है। पक्का रंग अगर कोई लगा दे तो अक्सर लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही आता है कि इसे कैसे छुड़ाएं। होली के रंग स्किन को डैमेज कर देते हैं इसलिए इन्हें बहुत ज्यादा रगड़कर छुड़ाना सही नहीं है।ऐसे में हम आपको होली के रंग साफ करने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे अपनाकर रंग आसानी से साफ हो जाएगा।रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये पहला स्टेप होली का रंग लगने से स्किन काफी ज्यादा डैमेज हो जाती है, ऐसे में केमिकल वाली चीजों को लगाकर जलन और स्किन फटने की समस्या हो सकती है। इसलिए रंग निकालने...