सहारनपुर, फरवरी 20 -- होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने चार स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इन ट्रेनों के चलने से उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। सभी स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर तीन-तीन फेरों में संचालित की जाएंगी। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04616 फिरोजपुर-दानापुर स्पेशल एक्सप्रेस 26 फरवरी, 2 मार्च और 6 मार्च को फिरोजपुर कैंट से दोपहर 12 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन मोगा, लुधियाना और अंबाला कैंट होते हुए शाम 7:40 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04615 दानापुर-फिरोजपुर स्पेशल एक्सप्रेस 27 फरवरी, तीन मार्च और सात मार्च को दानापुर से रात 9:10 बजे चलेगी। यह ट्रेन वाराणसी, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए अगले दिन शाम 5:50 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।...