शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- होली के त्योहार से पहले घर लौटने वालों की भीड़ ने रेल परिवहन व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। कई ट्रेनों के स्लीपर और एसी कोच में 'रिग्रेट' की स्थिति है, जबकि अनेक में लंबी वेटिंग सूची चल रही है। दिल्ली से 28 फरवरी को आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर और एसी कोच फुल हैं। नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस में भी रिग्रेट दिख रहा है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 138 वेटिंग चल रही है, जबकि अमृत भारत एक्सप्रेस में 198 और सुल्तानपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में 67 वेटिंग दर्ज है। हरिद्वार रूट की ट्रेनों में भी स्थिति समान है। देहरादून-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में लंबी वेटिंग और एसी में रिग्रेट है। जनत...