प्रमुख संवाददाता, फरवरी 18 -- यूपी के कानपुर के चकेरी के रहने वाले विनीत पुणे की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। होली पर घर आना चाहते हैं लेकिन किसी भी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इसी तरह महाराजपुर के रहने वाले सुरेंद्र पाल गुजरात के सूरत में काम करते हैं। उन्हें भी किसी ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यह समस्या केवल इन दो लोगों की ही नहीं, नौकरी के सिलसिले में बाहर रह रहे हजारों लोग परेशान हैं। क्योंकि नियमित ट्रेनों के किसी श्रेणी में एक से 11 मार्च तक कन्फर्म टिकट नहीं है। फ्लाइटों का किराया भी आसमान पर है। मुंबई, अहमदाबाद, दिल्ली और बेंगलुरू से आने वाली फ्लाइटों का किराया दो और तीन मार्च को दो से तीन गुना है। आम दिनों में दिल्ली का टिकट 4400, बेंगलूरू, अहमदाबाद, मुंबई का टिकट 5600 से 6400 रुपये तक रहता है।दिल...