जामताड़ा, फरवरी 20 -- होली पर घर जाना होगा आसान, रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें जामताड़ा,प्रतिनिधि। होली और डोल यात्रा के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल ने विशेष तैयारी की है। त्योहार के समय यात्रियों को सुगम व आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे झारखंड, बिहार और बंगाल के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि टाटानगर-बक्सर, रांची-झंझारपुर तथा सांतरागाछी-दरभंगा के बीच चलेंगी। टाटा-बक्सर होली स्पेशल 3 मार्च से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को टाटानगर से शाम 5:10 बजे खुलेगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन बुधवार को दोपहर 12 ...