गुड़गांव, फरवरी 22 -- - ट्रेनों में रिग्रेट के बोर्ड से यात्री परेशान; तत्काल और निजी बसों के भरोसे लाखों परदेसी गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। रंगों के त्योहार होली पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राह आसान नहीं दिख रही है। गुड़गांव रेलवे स्टेशन से होकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत हो गई है। आलम यह है कि लंबी दूरी की लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से 200 के बीच पहुंच गई है, जबकि कई ट्रेनों में तो 'रिग्रेट' (टिकट बुकिंग बंद) की स्थिति पैदा हो गई है। ट्रेनों में जगह न मिलने के कारण अब यात्रियों ने निजी बसों और दिल्ली के बड़े रेलवे स्टेशनों का रुख करना शुरू कर दिया है। इस बार होली 4 मार्च को है, लेकिन छुट्टी और वीकेंड के चलते अधिकांश नौकरीपेशा लोगों ने 28 फरवरी और 1 मार्च से ह...