नई दिल्ली, मार्च 20 -- Saurabh Murder Case: मेरठ में सौरभ राजपूत की हत्या पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने 4 मार्च को कर दी थी लेकिन इसके 2 दिन बाद यानी 6 मार्च को सौरभ के मोबाइल से उनकी बहन चिंकी को एक वाट्सएप मैसेज मिला जिसमें पूछा गया था कि वह होली पर मेरठ में रहेंगी, घर आएंगी? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया। सौरभ के मोबाइल से आए मैसेज में यह भी कहा गया था कि मैं बाहर हूं और होली के बाद वापस आउंगा। बहन को तब तक इस बात का जरा भी एहसास नहीं था कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं है। सच यह था कि सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने दो दिन पहले ही मार डाला था और शव के 15 टुकड़े करके प्लास्टिक के ड्रम में सीमेंट से पैक कर दिया था। सौरभ के मोबाइल से आ रहे मैसेज पर बहन ने कई बार फोन करके उनसे बात करने की कोशिश की लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.