नई दिल्ली, मार्च 13 -- सख्ती - यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में होली के मौके पर पुलिस की ओर से कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। दिल्ली की सड़कों पर 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हुड़दंगियों पर खासतौर से पुलिस नजर रखेगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई के लिए दो हजार से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। इनमें एल्कोमीटर के साथ तैनात रहने वाली 100 टीमें भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, होली के मौके पर विभिन्न इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सभी थाने के पुलिसकर्मियों को उनके क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.