बहराइच, मार्च 12 -- बहराइच शहर में 115 जगहों पर जलाई जाएगी होली प्रशासन सतर्क, अतिरिक्त पुलिस बल बाजारों कस्बों में तैनात बहराइच, संवाददाता। होली पर जिले भर में उल्लास का माहौल रहा। नगर से लेकर कस्बों तक खरीदारी के लिए लोग उमड़े। सुबह आठ बजे ही दुकानें खुल गई और दोपहर आते आते प्रमुख बाजारों में निकलना दुश्वार हो गया। लोगों ने खूब तैयारी की है। शुक्रवार को खूब रंग बरसेगा। इसके लिए रंगों की दुकानों पर भीड़ जुटी रही। प्रशासन ने तैयारी पूरी की है। होलिका के आसपास सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं। रंगोत्सव पर लोग उत्साह से लबरेज रहे। रंग, गुलाल, पिचकारी, चिप्स, पापड़, गुझिया आदि की काफी खरीद हुई है। कपड़ों की दुकानों में भारी भीड़ रही रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर बच्चों और महिलाओं के कपड़े अधिक बिके। उधर ग्रामीण इलाकों तक पर्व का रंग चटख हो रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.