नोएडा, फरवरी 21 -- होली पर नोएडा डिपो से लंबी दूरी की रोडवेज बसों की सुविधा नहीं मिलेगी। ऐसे में यात्रियों को दिल्ली और गाजियाबाद बस अड्डे जाना होगा। लंबे रूट पर सीएनजी भरवाने की सुविधा नहीं होने और वातानुकूलित डीजल बसें डिपो को नहीं मिलने के कारण यह दिक्कत होगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में 305 बसें हैं। इसमें नोएडा डिपो की 188 बसें शामिल हैं। डिपो की सभी बसें साधारण और सीएनजी से चलने वाली हैं। इसमें आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, लखनऊ, हरिद्वार, कोटद्वार, सहारनपुर, मेरठ, हाथरस समेत अन्य शहरों की बस सेवा शामिल है। सीएनजी चालित होने के कारण लखनऊ के अलावा डिपो से लंबी दूरी की बसें नहीं चलती हैं। इसका मुख्य कारण रोडवेज बसों के लिए रास्ते में सीएनजी भराने की व्यवस्था नहीं मिलना बताया जाता है। यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में इन 4 रू...