नई दिल्ली, मार्च 11 -- Bam Bam Bhole Sikandar Song: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' का दूसरा गाना 'बम बम भोले' रिलीज कर दिया गया है। समीर अनजान का लिखा यह गाना शान और देव नेगी ने गाया है। मेकर्स ने इसे होली से ठीक पहले रिलीज किया है। गाने के बोल भी बहुत जल्दी जुबान पर चढ़ जाने वाले हैं। गाने की शुरुआत एक कमाल के रैप से होती है और फिर होती है रंगों-गुलालों के बीच सुपरस्टार सलमान खान की एंट्री। डांस स्टेप और म्यूजिक काफी कैची है।होली पर सलमान खान की 'बम बम भोले' होली पर अपने चहेते सुपरस्टार को 'बम बम भोले' पर थिरकते देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। सॉन्ग में सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी काफी कमाल लग रही है। यूट्यूब पर गाने को जी-म्यूजिक कंपनी के चैनल पर रिलीज किया गया है। प्रीतम से संगीत से सजे इस गाने पर पब्लिक का रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.