गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर। जिला अस्पताल सहित सीएचसी पीएचसी पर होली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई हैं। होली पर सभी चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद कर दी गईं हैं। साथ ही अभी से इमरजेंसी ड्यूटी लगा दी गई है, ताकि आने वाले मरीजों को उचित इलाज मिल सके। जिला अस्पताल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर 13 और 14 मार्च को अन्य दिवस की तरह सेवाएं जारी रहेंगी। आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे जारी रखी जाएगी। स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज जिला अस्पताल पहुंचते हैं। इसलिए अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों के बेहतर इलाज के लिए तैयारी पूरी करने का दावा किया जा रहा है। सीएमएस डा. राजेश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पर्याप्त बेड हैं, लेकिन होली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.