हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई, संवाददाता। होली पर्व के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विशेष प्रबंध किए हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक विभिन्न मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके। आनंद विहार, कौशांबी बस अड्डा और गाजियाबाद सहित प्रमुख बस अड्डों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जनपद से दिल्ली के लिए पहले 40 बसें संचालित थीं, लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए 30 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि दिल्ली जाने वाली बसों का अंतराल दो घंटे से अधिक न हो। बसों की रवानगी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी तथा प्रत्येक दो घंटे पर डिपो स्तर से एआरएम कंट्रोलिंग ग्रुप को रिपोर्ट भेजी जाएगी। यदि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.