अंबेडकर नगर, मार्च 8 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा में बढ़ोत्तरी की है। होली पर्व में सुचारु ढंग से लोग अपने गंतव्य तक आवागमन कर सकें, इसके लिए दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज व लखनऊ के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। शनिवार से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। होली पर्व पर परिवहन निगम ने हर बार की तरह इस बार भी प्रदेश व अन्य प्रदेशों से घर आने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बसों की संख्या में बढ़ोत्तरी किया है। आठ मार्च से दिल्ली के लिए 10 बस, कानपुर से बलिया के लिए 15 बस तो लखनऊ के 26 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। वहीं, प्रयागराज के लिए भी 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। 11 बसों को रिजर्व में रखा गया है। परिवहन निगम कार्यालय के अनुसार पहले दिल्ली के लिए जिले से केवल दो बसों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.