सीवान, मार्च 12 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमण्डल कार्यालय के सभागार में मंगलवार को अनुमण्डल क्षेत्र के सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्षों व आम लोगों के साथ एसडीओ अनील कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में एसडीओ ने कहा कि होली पर्व को ले अफवाह पर ध्यान नहीं देना है। क्योंकि, अफवाह से बहुत बड़ी घटना हो जाती है। एसडीओ ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। इसके लिए बृहदस्तर पर छापेमारी की जाएगी। सोशल मीडिया पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने अपने क्षेत्रों में गश्ती रखे। कहीं किसी प्रकार की बात न हो इसका ध्यान रहे। एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। होलिका दहन को ले किसी प्रकार की सड़क जाम न करें। बैठक में एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी उषा कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.