आगरा, फरवरी 21 -- होली पर्व को लेकर उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। पर्व पर भीड़ के चलते निगम बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाएगा। होली पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या और फेरे बढ़ाने को लेकर निगम के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। निगम के अनुसार 28 फरवरी से नौ मार्च तक रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। साथ ही लगातार ड्यूटी करने वाले चालक और परिचालकों को प्रोत्साहन राशि देने की भी व्यवस्था की गई है। इसमें कार्यशाला के कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। वहीं चालक-परिचालकों के 28 फरवरी से नौ मार्च तक अवकाश भी रद्द रहेंगे। कासगंज डिपो की सभी बसें ऑनरोड रहेंगी। सबसे अधिक बसों की संख्या दिल्ली, गाजियाबाद मार्ग पर रहेगी। यदि चालक-परिचालक 300 किलोमीटर प्रतिदिन बस से चलाते हैं ...