धनबाद, फरवरी 21 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बाघमारा थाना परिसर में शुक्रवार की शाम थाना प्रभारी अजीत कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित शांति समिति के सदस्यों व गणमान्य लोगों ने होली पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया। बैठक में होली के दिन हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर रोशनी के लिए बीसीसीएल प्रबंधन से लाइटिंग की व्यवस्था करने का आग्रह किया। थाना प्रभारी ने लोगों से बच्चा चोरी की अफवाह होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना देने की बात कहते हुए लोगों से आग्रह किया कि सोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कारवाई की जाएगी। बैठक में टीपी पांडेय, बैजनाथ यादव, गोपाल महतो, चंदन मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.