लातेहार, मार्च 8 -- लातेहार हिटी। महुआडांड़,चंदवा और मनिका थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। चंदवा में बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर रंधीर कुमार सिंह,जबकि महुआडांड़ में एसडीएम विपिन कुमार दुबे एवं एसडीपीओ शिवपूजन बहेलिया ने अध्यक्षता की। वहीं मनिका में बीडीओ संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल के नेता एवं जनप्रतिनिधि अपना- अपना विचार एवं मार्गदर्शन रखें। बैठक में पदाधिकारियों ने सभी समुदाय के लोगों को आपस में मिलजुल कर शांतिपूर्वक होली का पर्व मनाने की बात कहीं। सभी जगहों पर बैठक में उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.