बुलंदशहर, फरवरी 21 -- होली के पर्व को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जनपद में छापेमारी अभियान चलाया गया। सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार ने बताया कि पूजा डेयरी कस्बा खानपुर में खराब खोया व मक्खन सप्लाई करने की शिकायत की गयी थी। शिकायत की सूचना पर सहायक आयुक्त खाद्य विनीत कुमार द्वारा विशेष जांच दल का गठन किया गया। स्याना तहसील के कस्बा खानपुर स्थित अमित सैनी मोहल्ला नेकजन दरवाजा की खोया व मक्खन दुकान पर छापामार कार्यवाही की गयी। खोया, फैट स्प्रेड, मिल्क फैट स्प्रेड के तीन नमूने लिए गए। तहसील सिकन्द्राबाद के गोपालपुर इण्डस्ट्रीज एरिया स्थित कियारा एडिबल्स का निरीक्षण टीम के साथ किया गया। यहां से सेवई, पास्ता, व सूजी के तीन नमूने संग्रहित लिए गए। सिकन्द्राबाद इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री गंग इण्डस्ट्रीज एंड एलायड ...