जहानाबाद, मार्च 16 -- अरवल, निज संवाददाता। होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए जिला पदाधिकारी कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इमानूल हक के द्वारा शहर के सभी चौक चौराहे एवं प्रमुख स्थल पर पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी की तैनाती की गई थी। वही होली पर्व को लेकर जिला नियंत्रण कक्ष से पल-पल की निगरानी की जा रही थी ताकि होली पर्व के दौरान कहीं पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हो। होली पर्व के दौरान सभी थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील दिखे। वहीं जिला स्तर के पदाधिकारी भी घूमते रहे। अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल अपने टीम के साथ लगातार सड़क पर मार्च करते रहे। जिले में होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए लोगों ने जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को शुभकामना दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.