दरभंगा, मार्च 9 -- बिरौल। होली का त्यौहार केवल रंगों का पर्व नहीं है बल्कि यह पर्व हमें जीवन में आनंद की अनुभूति तथा दूसरों के साथ खुशी मनाते हुए जीने का संदेश भी देता है। ये बातें सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को बिरौल में भाजपा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में कही। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। भाजपा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय पासवान व भाजपा नेता मणिकांत मिश्रा सहित सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सांसद को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी। मौके पर पार्टी नेता श्रवण चौधरी, मंडल अध्यक्ष हीरा ठाकुर, पिंटू झा, विकास विवेक चौधरी आदि ने जोगीरा गाया। इस मौके पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने होली मिलन का आनंद लिया। होली मिलन समारोह का किया गया आ...