पाकुड़, मार्च 4 -- महेशपुर। एसडीपीओ विजय कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी की। मासिक अपराध गोष्ठी में एसडीपीओ ने बारी-बारी से थानों के लंबित कांडों, यूडी से संबंधित लंबित कांडों, पूर्व से तथा विगत माह तक के सभी प्रकार के लंबित व प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा करने के पश्चात उसके त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से होली, रमजान एवं झारखंड व बंगाल बॉर्डर से सटे गांव में हो रही चोरी की घटना को लेकर विशेष रूप से थाना प्रभारीयों को चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारीयों को भी अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। एसडीपीओ ने बताया कि एक तरफ जहां मुसलमानों का रोजा चल रहा है। वहीं हिंदुओं का रंगों का पर्व होली भी है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि होली को लेकर किसी को भी जबरन रंग नहीं लगाए। सभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.