देवरिया, मार्च 8 -- देवरिया। शहर के मोहल्लों में घरों तक रसोई गैस की आपूर्ति करने के लिए भारत पेट्रेालियम द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन को होली तक रोकने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने पत्र जारी किया है। पाइप लाइन विस्तार के दौरान आए दिन कहीं न कहीं जलकल की पाइप क्षतिग्रस्त हो रहा है,जिससे वार्डों में लोगों को पानी की समस्या हो रही है। होली पर्व को देखते हुए जलकल के क्षतिग्रस्त पाइपों को ठीक करने में कर्मी जुटे हुए हैं ताकि शहर में कहीं भी होली में पानी की किल्लत न हो। शहर में रसोई गैस को घर-घर तक पहुंचाने के लिए भारत पेट्रोलियम द्वारा पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। जिससे आए दिन कहीं न कहीं शहर में जलकल का पाइप क्षतिग्रस्त हो रहा है और हजारों लीटर पानी सड़कों पर बहकर बर्बाद हो जा रहा है। वहीं पाइप के क्षतिग्रस्त को ठीक करने म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.