गिरिडीह, मार्च 15 -- देश में कोई त्योहार हो और वो शांतिपूर्वक बीत जाए, अब ऐसा कम ही देखने को मिलता है। शुक्रवार को होली के अवसर पर झारखंड के गिरिडीह में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। शुक्रवार को होली के दिन गिरिडीह के घोड़थम्बा में हिंसा फैल गई। इस हिंसा में पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी देखने को मिली है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर घोड़थम्बा में अचानक हिंसा कैसे फैल गई। दरअसल शुक्रवार को होली का दिन था। इस दौरान लोग होली का जुलूस लेकर सड़क पर चल रहे थे। इस दौरान जुलूस पर अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। लोगों ने बताया कि जुलूस पर बोतल बम से भी हमला किया गया। हमले के बाद दोनों तरफ से हिंसा शुरू हो गई और असामाजिक तत्वों ने इलाके को हिंसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.