रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रामपुर जिला एथलेटिक चैम्पियनशिप का आयोजन जीडी गोयनका स्कूल डिबडिबा में किया गया। इसमें होली चाइल्ड स्कूल ने 13 स्वर्ण, 7 रजत और 12 कांस्य पदक के साथ कुल 32 पदक अर्जित कर ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी अपने नाम किया। 12 वर्ष आयु वर्ग में बालकRs.-बालिका वर्ग में प्रभप्रीत सिंह ने लंबी कूद में स्वर्ण, तेजवीर सिंह ने रजत, शगुन कश्यप ने स्वर्ण पदक, वैष्णवी लंबी ने रजत पदक, जानविका राठौर ने कांस्य पदक जीता। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के आरांश बिष्ट ने चक्का फेंक में स्वर्ण पदक और कृष्ण भारद्वाज ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक अर्जित किए। 17 वर्ष से कम आयु में आदित्य प्रताप सिंह ने चक्का फेक में स्वर्ण पदक और गोला फेक में रजत पदक जीता। परिधि शर्मा ने 100 और 200 मीटर में कांस्य पदक और हर्ष बतला चक्का फेक में कांस्य प...