देवरिया, मार्च 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। नागरी प्रचारिणी सभा शनिवार को एक काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कवियों से समसामयिक विषयों पर अपनी रचनाएं पढ़ीं। रायबरेली से आए कावि शिवनाथ सिंह की कविता होली गीत रंग बरस रहा है होली में, चारों तरफ धूम मची है क्या महलों क्या खोली में... से काव्य गोष्ठी का शुभारंभ हुआ। पार्वती देवी गौरा ने वाणी वंदना मातु तेरा स्तुति वंदन करती... प्रस्तुत किया। गीतकार सौदागर सिंह ने ससम्मान करुं अभिनन्दन... से अतिथियों का स्वागत किया। रायबरेली से आए इन्द्र बहादुर सिंह भदौरिया इन्देशु ने तुम बिन कसक बसंत मना, जेहिके पति परदेश बसत हैं बीतत दिन दुखदाई... के माध्यम से अकेली गृहस्थिन की पीड़ा को व्यक्त किया। कविराज शिव कुमार सिंह ने जीवन ये आसान नहीं कितना मरना पड़ता है... के माध्यम से मानव जीवन की कठिनाईयों को ...