हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालय संगीत शोध समिति ने शिवरात्रि पर्व पर बैठकी होली का गायन किया। इसमें होल्यारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। होली का गायन कर पुरातन संस्कृति को संजोने का भी संदेश दिया गया। बुधवार को जेके पुरम मुखानी सभागार और जगदंबा नगर में बैठकी होली हुई। संगीतज्ञ डॉ.पंकज उप्रेती ने शिवभक्ति से जुड़ी होलियों की प्रस्तुति दी। कौशल जोशी ने आज सदा शिव खेलें होली..., जटा-जूट में गंगा विराजे..., अंग विभूत रमोरी...होली गाकर महफिल में चार चांद लगाए। अंकित धारियाल ने शिव सुमिरन जिन जाना..., सोई तन ब्रह्म समाना... होली गायी। आचार्य धीरज उप्रेती की संगत में अभय जोशी ने ये मृत्यु लोक में आई..., नमो जग तारिणी गंगे....की प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में एनसी तिवारी, अशोक पांडे, राम सिंह...