हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 22 -- बिहार के लगभग 10 लाख मनरेगा मजदूरों को पिछले 3 महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। श्रमिक काम तो कर रहे हैं, पर उन्हें मेहनताना नहीं मिल रहा है। राशि के अभाव में 27 दिसंबर 2024 के बाद से ही मनरेगा का भुगतान बंद है। होली का त्योहार निकल गया, अब ईद भी आने वाली है। लेकिन, श्रमिकों को मजदूरी मिलने का इंतजार बना हुआ है। राशि का भुगतान शुरू नहीं हो पाया है। इन मजदूरों की कुल 1636 करोड़ मजदूरी बकाया है। औसतन हर श्रमिक का 1700 रुपये बकाया है। जिस श्रमिक ने जितना अधिक दिन काम किया है, उस हिसाब से उसकी मजदूरी बकाया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार से बजट न मिलने की वजह से बिहार में मनरेगा मजदूरों का भुगतान अटका हुआ है। बता दें कि इस योजना की शत प्रतिशत राशि केंद्र से ही आती है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग ने ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.