टिकैतनगर ( बाराबंकी), मार्च 14 -- यूपी के बाराबंकी में होली के दिन हादसा हो गया। शुक्रवार की दोपहर को होली खेलने के बाद युवाओं की टोली सरयू नदी से निकले नाले में नहाने गई थी। लोढ़ेमऊ घाट के समीप युवा नहा रहे थे इसी दौरान एक किशोर समेत दो लोग अचानक गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। उसके बाहर निकाल कर चिल्लाने लगे जब तक ग्रामीण पहुंचते तब तक युवक लापता हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस में स्थानीय गोताखोर की मदद से युवकों को ढूंढने का प्रयास किया। करीब ढाई घंटे की मेहनत के बाद दोनों युवकों के शव बरामद हुए। घटना को लेकर गांव में कोहराम मच गया। थाना टिकैतनगर अंतर्गत ग्रामसभा कोठरीगौरिया निवासी 8-10 किशोर नदी किनारे स्थित लोढ़ेमऊ घाट के समीप नदी से निकले नाले में नहाने के लिए पहुंचे थे। सभी एक-एक कर पानी में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.