जौनपुर, मार्च 15 -- जौनपुर,संवाददाता जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में होली खेलने के बाद नदी में नहाने गए दो युवक डूब गए। एक युवक का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया। जबकि दूसरे युवक का कुछ पता नहीं चल रहा है। ताड़तला न्यू कॉलोनी निवासी मनोज कुमार सेठ का 17 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार सेठ अपने कुछ साथियों के साथ नवदुर्गा मंदिर पर स्थित गोमती नदी तट पर स्नान करने गया था। स्नान करते समय हर्ष गोमती नदी में डूब गया। हर्ष के डूबते ही उसके साथ मौजूद दोस्त बचाने के प्रयास में डूबने लगा। पास में मौजूद लोगों ने उसे तो बचा लिया लेकिन हर्ष को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर चौकी प्रभारी सरायपोख्ता सुनील कुमार यादव अपने सहयोगी जवानों के साथ मौजूद रहे। गोताखोरों की व्यवस्था करके हर्ष की लाश को नदी से तलाश कर बाहर निकाला गया। जैसे ही यह मनहूस खबर मनोज कुमार सेठ के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.