लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ। आशियाना के औरंगाबाद में होली खेलने के दौरान महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। बीच बचाव करने पर महिला के बेटे को भी पीट दिया। यह आरोप लगाते हुए महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। औरंगाबाद खालसा निवासी माधुरी के मुताबिक बेटा रूपलाल घर के बाहर होली खेल रहा था। तभी पड़ोसी विपिन, लवकुश, रामबाबू और अंकुश आ गए। वह लोग रूपलाल से गाली गलौज करने लगे। हंगामे की आवाज सुन कर माधुरी घर से बाहर निकली और विरोध दर्ज कराया। इसके बाद ही विपिन ने साथियों की मदद से माधुरी को पीट दिया। बीच बचाव माधुरी के बेटे रूपलाल और पति रामदीन पर चाकू से हमला किया। इंस्पेक्टर आशियाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.