गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर, हिन्दुस्तान टीम। होली खेलकर नहाने गए तीन लोगों की अलग-अलग स्थानों पर डूब कर मौत हो गई। जंगल कौड़िया इलाके में अमृत सरोवर में 17 साल के किशोर की मौत हो गई तो वहीं पिपराइच में युवक और बांसगांव में बुजुर्ग की डूब कर मौत हो गई। जंगल कौड़िया संवाद के अनुसार पीपीगंज के रसूलपुर चकिया और डाढ़ाडीह ग्राम सभा सिवान के निर्माणाधीन अमृतसरोवर (कुट्टी) में रसूलपुर चकिया के अंश सिंह (17) पुत्र राजमंगल सिंह की होली के दिन लगभग डेढ़ बजे संदिग्ध परिस्थितियों में डूब कर मौत हो गई। इससे होली के रंग में डूबी खुशियां, मातम में तब्दील हो गई। होली की शाम रसूलपुर चकिया और डाढ़ाडीह गांव के सैकड़ों घरों में चूल्हे नहीं जले। अंश के मरने की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पीपीगंज धर्मेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी जंगल कौड़िया विकास मिश्रा उसके घर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.