धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, विशेष संवाददाता होली खत्म हो गई है। भाजपा में अब संगठन के संभावित नए चेहरों का इंतजार हो रहा है। कई नामों को लेकर अभी से कयास लगाए जा रहे हैं। पिछले दिनों धनबाद विधायक राज सिन्हा की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में धनबाद पहुंचे संगठन महामंत्री कर्मवीर के समक्ष भी संगठन में जगह पाने की उम्मीद लगाए नेताओं की भीड़ देखने को मिली। अंदरखाने जो चर्चा है, उसके अनुसार अंतत: सांसद-विधायकों की अनुशंसा एक बार फिर महत्वपूर्ण होगी। मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी रांची से ही होनी है। ऐसे में सांसद-विधायक जिन नामों की अनुशंसा करेंगे, उनपर अवश्य गौर किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों के बाद जिलाध्यक्ष की घोषणा होगी। बात करने पर पार्टी नेताओं ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरा हो जाने के बाद एक तरह से देखा जाए तो सांगठनिक पदों पर निर्णय को लेकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.