बोकारो, दिसम्बर 15 -- बोकारो, प्रतिनिधि। हॉली क्रॉस स्कूल में वार्षिक फेट उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बालीडीह के फादर विजय होरो ने किया। कहा कि वार्षिक फेट उत्सव के माध्यम से बच्चों के बीच आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। एक दुसरे के साथ मिलकर रहने पर हम कई विजय उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्या डॉ कीर्ति किरण ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं को वार्षिक फेट का बेसब्री से इंतजार रहता है। जिसमें बच्चों के साथ-साथ अभिभावक भी आनंद उठाते हैं। इस बार के आयोजन में भी पूरे जोश के साथ छात्रो ने हिस्सा लिया। फेट उत्सव के दौरान अभिभावको में भी उत्साह देखा गया। सुबह 10 बजे शुरु हुआ फेट उत्सव शाम 4 बजे तक जारी रहा। जिसमें कई तरह के पकवान के स्टॉल लगाए गए...