औरंगाबाद, मार्च 12 -- आगामी होली पर्व को लेकर औरंगाबाद जिले के 28 थाना क्षेत्रों में 197 संवेदनशील स्थल चिन्हित किए गए हैं। जिला प्रशासन ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए इसकी सूची जारी की है। इसके साथ ही 13 मार्च से 15 मार्च तक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी की तैनाती विभिन्न जगहों पर की गई है। 20 ऐसे स्थल भी चिन्हित हुए हैं जहां पूर्व में घटनाएं घटित हुई थीं और विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हुई थी। जिला प्रशासन ने पत्र जारी करते हुए तैनात किए गए पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट को अपनी जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कहा गया है कि विवादित स्थलों पर होलिका दहन किए जाने के कारण विवाद उत्पन्न होता है। इसके अलावा होली में कई जगहों पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल होता है। शरारती तत्वों के द्वारा हुड़दंग किया जाता है। होलिका दहन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.