लोहरदगा, मार्च 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली को लेकर मिठाई दुकानों में जोर-शोर से मिठाई का निर्माण जारी है। होली पर मांग के अनुरूप दुकानदारों द्वारा कई प्रकार की मिठाईयां तैयार की जाती है। जिसमें काजू कतली, काजू बर्फी, काजू रोल, छेना मिठाई, छेना मुर्की, रसगुल्ला, राजभोग, गुलाब जामुन, काला जामुन, रसमलाई, छेना पाइस, लड्डू, मिल्क केक, चम चम, कलाकंद, खीर कदम, टोस्ट, चमचम, पटल मिठाई समेत विभिन्न तरह की मिठाइयां शामिल हैं। जिनका मूल्य तीन सौ रुपया से 15 सौ रुपया प्रति किलो तक होता है। दुकानदारों की माने तो छेने से बनी मिठाई चार से पांच दिन और काजू और सूखे मिठाई दो महीने तक खाने योग्य बने रहते हैं। वहीं होली को लेकर मिष्ठान दुकानों द्वारा बड़ी मात्रा में नमकीन भी तैयार किये जा रहे हैं। मिष्ठान दुकानदारों का कहना है कि होली पर सबसे अधिक बिक्री गुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.