अमरोहा, मार्च 5 -- गजरौला। शहर के बाजार में फाल्गुन का उत्साह दिखाई देने लगा है। होली को लेकर बाजार में पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की दुकानें सज चुकी हैं। रंग-बिरंगी पिचकारियां बच्चों को अपनी ओर लुभाएंगी। 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की पिचकारियां बाजार में उपलब्ध हैं। रंगों का त्योहार होली इस बार 14 मार्च को मनाया जाएगा। 13 मार्च को होलिका पूजन व 14 मार्च को रंग खेला जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू होने लगी हैं। बाजारों में रंग की दुकानें सजने लगी हैं। बच्चों व युवाओं ने भी होली की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर से लेकर गांव क्षेत्र के बाजारों में होली का उत्साह दिख रहा है। बाजार में दुकानों पर पिचकारी, अबीर-गुलाल और रंगों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं, जो लोगों की होली को रंगीन बनाएंगी। बाजार में इन दिनों रंग-बिरंगी पिचकारियां बिक्री क...